उत्तराखंड उधम सिंह नगर जरा हटके रूद्रपुर

जनपद में धान की उत्पादकता जॉंच हेतु जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने खेत में पहुॅचकर क्रॉप कटिंग की।

Spread the love

रूद्रपुर  जनपद में धान की उत्पादकता जॉंच हेतु जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने खेत में पहुॅचकर क्रॉप कटिंग की।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने शनिवार को राजस्व, कृषि संख्यिकी टीम के साथ ग्राम मटकोटा में किसान रंजय के खेत में पहुॅचकर स्वंय क्रॉप कटिंग की और अपने ही सामने धान की मढ़ाई कराकर वजन भी तुलवाया। उन्होंने किसान रंजय से बोये गये बीज, फसल उत्पादन हेतु उपयोग में लाये गये उर्वरकों, कीटनाशकों, सिंचाई आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने बताया कि क्रॉप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद में फसल का औसत उत्पादन व उपज के आकड़े तैयार किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि रंजय के खेत के 43.3 वर्ग मीटर में 22 किलो 200 ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  “कौमी एकता के रंग में रंगा रामनगर, ईद मिलन बना यादगार”

 

 

इस दौरान उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटौला, संाख्यिकी अधिकारी मदन सिंह बिष्ट, नायब तहसीलदार महेन्द्र सिंह बिष्ट, राजस्व निरीक्षण राधे सिंह राणा, लेखपाल सुशील जुनैजा आदि उपस्थित थे।
———————————————–

यह भी पढ़ें 👉  विश्व गुरु’ बनने की राह पर भारत—अमिताभ कांत और विशेषज्ञों ने रखे बड़े विज़न

अहमद नदीम, जिला सूचना अधिकारी उधमसिंह नगर, फोन- 05944-250890