उधम सिंह नगर जरा हटके रूद्रपुर

जिलाधिकारी युगल किशोर पंत की पत्नी श्रीमती मोनिका पंत ने कुष्ठ आश्रम पहुंचकर कम्बल, मिष्ठान व छोटे बच्चों के लिये चाॅकलेट एवं विस्कुट का पैकिट वितरण किया।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

रूद्रपुर 28 दिसम्बर 2022- बुधवार को बढ़ते शीत लहर को देखते हुये जिलाधिकारी युगल किशोर पंत की पत्नी श्रीमती मोनिका पंत ने कुष्ठ आश्रम पहंुचकर कम्बल, मिष्ठान व छोटे बच्चों के लिये चाॅकलेट एवं विस्कुट का पैकिट वितरण किया। श्रीमती पंत ने कहा कि कड़ाके की ठंड में कम्बल मिलने से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होने कहा कि जरूरमंदों की सेवा ही मानवता की असली सेवा है। उन्होने कहा कि गरीब व असहाय लोगों की सहायता करना हम सबका दायित्व है। इस दौरान कुष्ठ आश्रम में ठंड से ठिठुर रहे, वृद्ध व बच्चें कम्बल मिलने से बहुत ही खुश हुये।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर रक्षा मंत्री की मुहर, ‘धुरंधर’ नेतृत्व में दौड़ता उत्तराखंड

 

 

इस अवसर पर संजीवनी डिस्ट्रिक्ट क्लब की सदस्या श्रीमती निरमेश जय भारत, श्रीमती प्रीति मर्तोलिया,श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव, श्रीमती नमिता सिंह, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमाशंकर नेगी, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल आदि उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़ें 👉  *एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने वी०वी०आई०पी० भ्रमण कार्यक्रम के दौरान त्रुटिरहित सुरक्षा के दृष्टिगत एम०बी०इंटर कॉलेज मैदान की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधीनस्थों को प्रभावी प्रबंध के दिए निर्देश*