उत्तराखंड उधम सिंह नगर सियासत

“अजय भट्ट की पंतनगर यात्रा:पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि और स्थानीय लोगों के साथ सहयोग की दिशा में”

Spread the love

“अजय भट्ट की पंतनगर यात्रा:पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि और स्थानीय लोगों के साथ सहयोग की दिशा में”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद  अजय भट्ट रविवार को पंतनगर पहुंचे जहां उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तो वही स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-देहरादून हाईवे खुलने के बाद सप्ताहांत के लिए और भी अधिक तैयार रहने की आवश्यकता है।

 

 

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को पंतनगर पहुंचे जहां उन्होंने प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, अंत्योदय एवं एकात्मक मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ड्रग फ्री अभियान का असर, अनियमितता पर नीलकंठ मेडिकल स्टोर बंद

 

 

इस दौरान  भट्ट ने विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों व लोगों से मुलाकात के साथ ही उनकी समस्याओं को सुना और लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक विरासत को मिल रहा नया सम्मान