उधम सिंह नगर जरा हटके रूद्रपुर

पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र  नीलेश आनंद भरणे  को उधमसिंह नगर पुलिस परिवार द्वारा दी गई भावभीनी विदाई।

Spread the love

पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र  नीलेश आनंद भरणे  को उधमसिंह नगर पुलिस परिवार द्वारा दी गई भावभीनी विदाई।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र  नीलेश आनंद भरणे  को उधमसिंह नगर पुलिस परिवार द्वारा दी गई भावभीनी विदाई।
पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र  नीलेश आनंद भरणे महोदय के पुलिस महानिरीक्षक पी0/एम0 के पद पर नवनियुक्ति पर पुलिस कार्यालय रूद्रपुर सभागार में डॉ0 मंजूनाथ टी सी महोदय द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। आई जी महोदय के आगमन पर एसएसपी डा मंजुनाथ टी सी महोदय द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया व गार्ड द्वारा सलामी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में यूकेएमआरसी बोर्ड की 35वीं बैठक सम्पन्न

विदाई समारोह में जनपद के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी द्वारा आईजी महोदय के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उनके द्वारा विभिन्न सामाजिक वर्गों की निःस्वार्थ सेवा करने तथा सराहनीय कदमों के लिए आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश, मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक

एसएसपी डा मंजुनाथ टी सी व सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा आईजी महोदय को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया गया l

आई.जी. महोदय द्वारा पुलिस के सभी अधिकारी व कर्मियों को उनके कार्यकाल के दौरान हासिल उपलब्धियों में महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *ज्योति अधिकारी को भारी धनराशि, उपबन्धों व कड़ी शर्तो पर मिली जमानत, एक गलती और फिर जेल* *जनाक्रोश अभी भी बरकरार, शिकंजा और कस सकता है जमानत के बाद भी संकट है बरकरार, अन्य जनपद भी बन सकती है मुसीबत*

इस अवसर पर मेयर रुद्रपुर  रामपाल सिंह,एस पी रुद्रपुर  मनोज कत्याल, सीओ खटीमा,सीओ सिटी,जनपद पुलिस के सभी अधिकारी/ कर्मचारी व क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेl