जरा हटके देहरादून

पीएमओ के दो अधिकारी केदारनाथ और बदरीनाथ का करेंगे दौरा।

Spread the love

पीएमओ के दो अधिकारी केदारनाथ और बदरीनाथ का करेंगे दौरा।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

देहरादून पीएमओ के दो अधिकारी दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं उत्तराखंड। अधिकारियों का फोकस केदारनाथ और बदरीनाथ में चल रहे प्रोजेक्ट्स को बारीकी से देखना है ये दोनों ही पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। पीएमओ के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा और प्रधानमंत्री मोदी के सलाहकार अमित खरे आज पहुचेंगे उत्तराखंड दोनों अधिकारी केदारनाथ और बदरीनाथ का करेंगे दौरा। जहां वे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों का लेंगे जायजा दोनों ही अधिकारी बारीकी से धामों में चल रहे कार्य की देखेंगे प्रगति।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की शिष्टाचार भेंट

 

 

प्रधानमंत्री मोदी लगातार केदारनाथ आपदा के बाद से ही केदारनाथ पुनर्निर्माण के कामों को बड़ी बारीकी से देख रहे हैं।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  यात्रियों से उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के प्रतिनिधि बनने का आह्वान

 

दो दिवसीय दौरे के दौरान केदारनाथ में अब तक कितना काम हुआ है और बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत कितना काम शुरू हुआ है, इसको लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट तमाम विभाग सौंपेंगे। केदारनाथ में अब चौथे चरण का काम चल रहा है। उम्मीद है इस साल तक इसे पूरा कर लिया जायेगा। बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत पहले चरण का काम शुरू हो गया है। इसके बाद जल्द ही बदरीनाथ धाम एक नए स्वरुप में आएगा नजर।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर