उत्तराखंड नैनीताल सियासत

बस से सफर कर सांसद अजय भट्ट ने लोगों से की ईंधन बचाने की अपील

Spread the love

बस से सफर कर सांसद अजय भट्ट ने लोगों से की ईंधन बचाने की अपील

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

 

ईंधन संरक्षण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट शनिवार को दिल्ली से रोडवेज बस द्वारा हल्द्वानी पहुंचे। हल्द्वानी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के शहर होंगे स्वच्छ, स्मार्ट और आत्मनिर्भर, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

 

 

 

 

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाया जा रहा “ईंधन बचाओ” अभियान केवल एक अपील नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने स्वयं सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर आमजन को संदेश दिया कि अनावश्यक ईंधन खर्च से बचते हुए अधिक से अधिक बस एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर हम ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *🔥 ध्वनि प्रदूषण पर नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत जिलेभर में एक्शन* 🚨*SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस का बड़ा अभियान, सभी धार्मिक स्थलों सार्वजनिक स्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर एमप्लीफायर, भारी मात्रा में सीज की कार्यवाही*

इससे पूर्व रुद्रपुर पहुंचने पर मेयर विकास शर्मा एवं विधायक शिव अरोड़ा ने सांसद अजय भट्ट का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।