दर्दनाक सड़क हादसा : सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से हुआ घायल।

"Tragic Accident in Rishikesh:

“दर्दनाक सड़क हादसा : ऋषिकेश में बाइक सवार की मौत, एक और गंभीर घायल” “Tragic Accident in Rishikesh: Biker Fatally Injured, Another Seriously Injured on Lakshman Jhula Road”

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

ऋषिकेश में गुरुवार को तड़के दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। लक्ष्मण झूला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक तपोवन स्थित एक होटल में शेफ था। दुर्घटना में उसका एक साथी घायल हो गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की वीर साथी सोनाकली ने कहा अलविदा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

ग्राम दोगड़ा दिउली यमकेश्वर का रहने वाला धर्मवीर तपोवन स्थित एक होटल में शेफ के रूप में काम करता था। इसकी उम्र 27 साल है। गुरुवार सुबह धर्मवीर अपनी बाइक पर अपने एक अन्य सहकर्मी के साथ किसी काम से ऋषिकेश आ रहा था। प्रातः करीब 4:00 बजे चंद्रभागा पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: बेसुध मिले व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सार्वजनिक सूचना

 

आनन-फानन में दोनों युवकों को उनके ही अन्य सहकर्मियों ने 108 आपात सेवा की मदद से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके दूसरे साथी को हल्की चोटें आई है। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, पहले फूड पॉइजनिंग की आशंका, फिर संपत्ति विवाद ने बढ़ाई गुत्थी!

 

सूचना पाकर युवक के स्वजन तथा होटल संचालक राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। होटल संचालकों ने बताया कि धर्मवीर का गुरुवार को अवकाश था। वह अपने साथी के कहने पर व सुबह किसी काम से ऋषिकेश आ रहा था। युवक की मौत का समाचार पाकर स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है। स्वजन ने बताया कि धर्मवीर को कुछ समय बाद विदेश जाना था।

karki
inder