नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा: कैंची धाम से लौट रही थार खाई में गिरी, एक की मौत

Spread the love

#नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा: कैंची धाम से लौट रही थार खाई में गिरी, एक की मौत

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

नैनीताल। जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नैनीताल-भवाली रोड पर पाइन्स श्मशान घाट के पास एक थार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए करीब 80 से 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री बोले- मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

 

 

 

हादसे में हल्द्वानी निवासी राहुल कुमार की मौत हो गई, जबकि राजस्थान निवासी अरविंद सिंह (24) और युवराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों का उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  2 करोड़ 19 लाख 70 हजार से अधिक शिवभक्त अब तक लौटे चुके हैं सकुशल

 

 

 

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को माना जा रहा है।
#रामनगर #naital #police

यह भी पढ़ें 👉  स्थानीय उत्पादों की खरीद को जन आंदोलन बनाने का मुख्यमंत्री ने किया आह्वान