दुखद घटना: सांप ने घर में सोते हुए भाई-बहन को काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक। 

"Tragic Incident: Snake Bites Sleeping Siblings at Home, Admitted to Hospital in Critical Condition" 

“Tragic Incident: Snake Bites Sleeping Siblings at Home, Admitted to Hospital in Critical Condition”  दुखद घटना: सांप ने घर में सोते हुए भाई-बहन को काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक।

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

डोईवाला – घर में सो रहे मासूम भाई-बहन को सांप ने डस लिया। परिवारजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से परिवार के लोग सहमे हुए हैं। नगर पालिका की पंचवटी कालोनी में अपराह्न चार बजे अरविंद पांचाल की साढे़ चार वर्षीय बेटी आशी और तीन साल का बेटा शिवांश घर में सो रहे थे।

 

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 की नकदी बरामद

 

इसी बीच जहरीला सांप घर में घुस आया। सांप ने आशी और उसके भाई शिवांश को काट लिया। परिवारजन दोनों को हिमालयन अस्पताल लेकर गए। वहां उनका उपचार चल रहा है। परिवारजनों की सूचना पर लच्छीवाला वन रेंज के कर्मचारी सांप को पकड़ने पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने पिता-पुत्र को कुचला, 3 साल के मासूम समेत दोनों की मौत

 

 

कर्मचारियों ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का था। घटना के बाद अरविंद पांचाल हर्रावाला में काम कर रहे थे। बच्चों को सांप के डसने की सूचना मिलते ही घर पहुंचे। दोनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।

karki
inder