भीमताल पुल के पास मलबा आने से यातायात ठप।

भीमताल पुल के पास मलबा आने से यातायात ठप।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

नैनीताल – काठगोदाम-रानीबाग-भीमताल मुख्य मार्ग पर आज अचानक भीमताल पुल के पास भारी मलबा आने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

यह भी पढ़ें 👉  *नाबालिग से दरिंदगी करने वालों पर SSP मंजूनाथ का हंटर! चर्चित ITI गैंग के चार आरोपी सलाखों के पीछे*

नैनीताल पुलिस ने तुरंत सूचना जारी करते हुए वाहन चालकों से अपील की है कि वे मुख्य मार्ग से यात्रा न करें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। पुलिस एवं प्रशासन की टीमें मलबा हटाने के कार्य में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल एवं रामनगर पालिका अध्यक्ष मो. अकरम ने भरा स्व-गणना फार्म, आमजन से भी की स्व-गणना में भागीदारी की अपील*

स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते मलबा गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और सुरक्षित मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में कच्ची शराब का काला कारोबार बेखौफ! आबकारी विभाग की नाक के नीचे कैसे दौड़ रही शराब की खेप? क्या कुंभकर्णी नींद सो रहा महकमा?

👉 राहत व बहाली कार्य जारी है, जल्द ही सड़क खोलने की संभावना जताई जा रही है।