आज प्रातः 5.50 बजे ऑपरेशन अजय के अन्तर्गत इज़राइल से भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापिस लाया गया।

आज प्रातः 5.50 बजे ऑपरेशन अजय के अन्तर्गत इज़राइल से भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापिस लाया गया।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

इसमें उत्तराखंड के दो नागरिक- सुश्री आरती जोशी और श्री आयुष मेहरा- को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया। उनके सकुशल वापिस आने के बाद वह अपने परिवार के साथ देहरादून के लिए चले गये और सरकार को धन्यवाद कहा।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए रामनगर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, VVIP के नाम और सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति पर उठाए सवाल

 

 

इज़राइल से भारत वापिस लाये जा रहे उत्तराखंड के नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एयरपोर्ट पर रिसीव कर उत्तराखंड सदन दिल्ली में आने, खाने इत्यादि के बाद उनके गंतव्य स्थान भेजने के लिए राज्य सड़क परिवहन से व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली कूच करेगी रामनगर कांग्रेस, राहुल गांधी के आह्वान पर जुटेंगे कार्यकर्ता

 

 

लगभग 18, 000 भारतीयों के इज़राइल में होने की संभावना है और भारत सरकार ऑपरेशन अजय में उन्हें अपने देश वापिस सुरक्षित ला रही है।

karki
inder