“गहरी खाई में कार गिरने से तीन की मौत, तीन गंभीर घायल

“गहरी खाई में कार गिरने से तीन की मौत, तीन गंभीर घायल“

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

उत्तराखंड के कालसी – चकराता मोटर मार्ग पर छावनी बाजार और छावनी परिषद कार्यालय के बीच कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे में वाहन के सभी यात्री उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और बदायूं के रहने वाले हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड के गौरव पर हमला: मंत्री कैड़ा

 

थाना प्रभारी शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि हादसा शाम के लगभग 9:30 बजे हुआ था। कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों को चकराता के सीएचसी में उपचार के लिए भेजा गया है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी पर साधा निशाना

 

 

मृतकों का नाम श्रीकृष्णपाल सिंह (21), सौरभ (20) और सुनील कुमार (46) है। घायलों का इलाज चल रहा है। इस हादसे की जांच की जा रही है।

karki
inder