कार और मैक्स की हूई जोरदार टक्कर कार सड़क से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी हादसे में एक की मौत जबकि तीन घायल।

कार और मैक्स की हूई जोरदार टक्कर कार सड़क से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी हादसे में एक की मौत जबकि तीन घायल।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर जड़पानी के पास एक कार और मैक्स की भिड़ंत हो गई, जिससे कार सड़क से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार चालक को ज्यादा चोटें आने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा में प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित, लगभग 1.27 लाख युवाओं को मिला प्रत्यक्ष रोजगार

 

 

कार चालक चंबा से धनोल्टी की तरफ जा रहे थे, इस दौरान जड़ीपानी के पास एक ट्रक को ओवर टेक करते समय वह सामने से आ रही मैक्स से भिड़ गए, जिससे पर्यटकों की कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान मैक्स में बैठे चालक और उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की स्थिति ज्यादा गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही राज्य सरकार: मुख्यमंत्री’

 

 

चंबा थानाध्यक्ष एलपीएस बुटोला ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ। तीन घायलों को एम्स रेफर किया गया है। मैक्स सवार घायल खतरे से बाहर बताए गए हैं।

karki
inder