सीएम के निर्देश का तुरंत असर, ज्ञापन देने वाली महिला को शाम तक मिली सिलाई मशीन

सीएम के निर्देश का तुरंत असर, ज्ञापन देने वाली महिला को शाम तक मिली सिलाई मशीन

 

 

 

देहरादून। सहसपुर में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को उनके त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
शिविर के दौरान स्थानीय निवासी श्रीमती बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर जूट बैग बनाकर स्वरोजगार शुरू करने के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, 02 वारंटी गिरफ्तार

 

 

 

 

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में अपर सचिव मुख्यमंत्री श्री बंशीधर तिवारी के समन्वय से श्रीमती बबली गुप्ता को उसी शाम सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई। इससे उन्हें जूट बैग निर्माण के माध्यम से आजीविका सुदृढ़ करने और स्वरोजगार से जुड़ने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मिलावटखोरों पर शिकंजा, पान मसालों के तीन नमूने जांच को भेजे

 

 

 

सिलाई मशीन मिलने पर श्रीमती बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की त्वरित कार्रवाई से उनके स्वरोजगार का सपना साकार होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है।

karki
inder