एशियन विकास बैंक (एडीबी) सहायतित एकीकृत शहरी अवसंरचना विकास परियोजना की प्रगति बैठक जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में हुई आयोजित।

एशियन विकास बैंक (एडीबी) सहायतित एकीकृत शहरी अवसंरचना विकास परियोजना की प्रगति बैठक जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में हुई आयोजित।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

हल्द्वानी एशियन विकास बैंक (एडीबी) सहायतित एकीकृत शहरी अवसंरचना विकास परियोजना की प्रगति की बैठक जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में हुई। बैठक में एडीबी के द्वारा शहर में लगभग 2200 करोड से संचालित पेयजल आपूर्ति, सीवरेज योजना, वर्षा जल प्रबन्धन योजना,व्यापक गतिशीलता योजना तथा बहुउददेशीय योजनाओं के सम्बन्ध में प्रगति की समीक्षा की गई।
उप कार्यक्रम निदेशक विनय मिश्रा ने बताया कि एडीबी के अन्तर्गत शहर में प्रथम चरण में पेयजल आपूर्ति योजना सीवरेज योजना एवं वर्षा जल प्रबन्धन योजना के की कार्यवाही की जा रही हैं। पेयजल आपूर्ति हेतु 23 वार्डों मंे ओवर हैड टैंक, पाइप लाईनांे के साथ ही 8 नये ट्यूबवैल का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है साथ ही सीवरेज योजना के अन्तर्गत 17 वार्डों में सीवरेज कार्यो के साथ ही 10.50 एमएलडी ट्रीटमेंट प्लान्ट का निर्माण आवंला चौकी के पास किया जाना प्रस्तावित है। वर्षाकाल में जल प्रबन्धन योजना के अन्तर्गत सडक किनारे नालों (ड्रेन्स) के साथ ही प्रभावित रकसिया नाले का आउटफाल निर्माण प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

 

उन्होंने बताया कि शहर में बहुउददेशीय भवन, प्रशासनिक भवन एवं बस अडडा हेतु ड्राफ्ट डीपीआर गठित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शहर में जिन सडको पर जल भराव होता है उन मुख्य सडकों पर वर्षा जल प्रबन्धन का कार्य प्रस्तावित है। इन सडकों में मुख्यतयाः वाकवे मॉल, तिकोनिया चौराहा,नीलकंठ हास्पिटल, राज पैलेस, ब्लू सफायर होटल, देवलचौड चौक,बिरला स्कूल पाण्डे नेवाड चौराहा पर जल प्रबन्धन के कार्य प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  कचरा पृथक्करण और 3R का संदेश लेकर आगे आएंगे NSS विद्यार्थी

 

बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज (नैनीताल) उपाध्याय ने बताया कि एडीबी के तहत रूसी बाईपास पर 17.5 एमएलडी सीवरेज प्लांट हेतु भूमि का चिन्हिकरण जिस स्थान पर किया गया था वह स्थान भूस्खलन सम्भावित क्षेत्र में है। जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिये कि सीवरेज प्लान्ट हेतु उपयुक्त भूमि का पुनः चिन्हिकरण करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित*

 

 

बैठक में एडीबी के मिशन लीडर पैडरू,प्रोजेक्ट विश्लेषक मिस्टर हृुवांग्सु, उप कार्यक्रम निदेशक विनय मिश्रा एवं प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह तथा नीरज उपाध्याय उपस्थित थे।

————————————————–
जिला सूचना अधिकारी, (नैनीताल) 05946-220184

karki
inder