उप राष्ट्रपति के स्वागत में उमड़ा कुमाऊं प्रशासन, हेलीपैड पर दिखा समन्वय और सम्मान।

उप राष्ट्रपति के स्वागत में उमड़ा कुमाऊं प्रशासन, हेलीपैड पर दिखा समन्वय और सम्मान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल, देश के माननीय उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को तीन दिवसीय उत्तराखंड भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंचे। उनके आगमन पर हल्द्वानी आर्मी हेलीपैड पर राजकीय सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ

 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने उप राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, केंद्र सरकार में मंत्री एवं लोकसभा सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी नगर निगम के महापौर गजराज बिष्ट, तथा वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष दीपक महरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश

 

 

 

प्रशासन की ओर से कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, तथा स्टेशन कमांडर कर्नल जतिन ढिल्लन ने भी उप राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया।

 

 

 

 

उप राष्ट्रपति के इस उत्तराखंड दौरे के दौरान विभिन्न शिष्टाचार भेंट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभाग और राज्य के महत्वपूर्ण विकास कार्यों की समीक्षा संभावित है। भ्रमण के अगले चरण में उप राष्ट्रपति कुमाऊं के अन्य जिलों का दौरा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही राज्य सरकार: मुख्यमंत्री’

 

 

 

प्रशासन ने उप राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सुरक्षा और सुविधा की पुख्ता व्यवस्था की

karki
inder