दुल्हन को बुलाकर मंगेतर ने शादी के दिन उसकी गला दबाकर कर दी हत्या पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जंगल से युवती का शव किया बरामद।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

लखनऊ में मंगेतर ने शादी के दिन दुल्हन को बुलाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। कुकरैल जंगल में शव ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कुकरैल के जंगल से युवती का शव बरामद किया है। पुराना महानगर घोसियाना इलाके के रहने वाले संजय कुमार कश्यप की 22 वर्षीय बेटी कोमल कश्यप की 4 मई को बिजली मिस्त्री राहुल नाम के शख्स से शादी होनी थी। राहुल मूलरूप से रायबरेली का है और वर्तमान में कुर्सी रोड पर किराए के मकान में रहता है।

संजय ने चार मई की शाम को महानगर थाने में कोमल के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की। इसमें राहुल भी शामिल था। सोमवार रात पुलिस ने उसको हिरासत में लिया था। सख्ती से पूछताछ करने के बाद मंगलवार रात करीब आठ बजे उसने जुबान खोली और पूरी वारदात कबूल ली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

karki
inder
यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*