युवक का शव सन्दिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला ,जांच में जुटी पुलिस।

युवक का शव सन्दिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला ,जांच में जुटी पुलिस।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

रुड़की, उत्तराखंड: रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में बेलड़ी गांव के पास एक युवक का शव सन्दिग्ध परिस्थितियों में लटका पाया गया है, जिससे हड़कंप मच गया है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 54 फील्ड ट्रेनरों को दिया गया तीन दिवसीय प्रशिक्षण

 

 

मृतक युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका को जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बेलड़ी गांव के निवासी सौरभ, जिनकी आयु लगभग 20 वर्ष थी, का शव आज सुबह सवेरे दीवार की खूंटी पर लटका हुआ मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, महिला सुरक्षा पर उठे सवाल!

 

इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है और सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। अभी तक कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की गहराईयों की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

karki
inder