संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटका मिला जांच में जुटी पुलिस।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटका मिला जांच में जुटी पुलिस।

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

थाना गंगीरी के गांव हुसेपुर में 20 वर्षीय युवक सुबह घर में ही फंदे पर लटका मिला। 20 वर्षीय बबलू पुत्र जवाहरलाल टेंट का काम करना था। दुकान के लिए कुछ सामान लाना था, जिसके लिए वह रुपयों का इंतजाम कर रहा था।

 

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

 

शनिवार शाम परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो गये थे। रविवार की सुबह जागे तो बबलू अपने कमरे की खूंटी पर फंदे पर लटका मिला। बबलू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से परिवार के लोग हतप्रभ हो गए। घर में रोना पिटना मच गया।

उसके शव को खूंटी से उतारा गया। परिवार वालों ने शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह दो भाइयों छोटा था, मौत के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है। उसकी आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस को इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

karki
inder