भाजपा नेता की निर्मम हत्या, ओवरहेड टैंक के पास मिला शव।

भाजपा नेता की निर्मम हत्या, ओवरहेड टैंक के पास मिला शव।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

बदायूं (उत्तर प्रदेश), 30 जुलाई 2025:
बदायूं जनपद के बिनावर थाना क्षेत्र स्थित गांव विजलनगला में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। गांव के निवासी और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता (58 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका शव ओवरहेड टैंक परिसर के गेट पर खून से लथपथ हालत में मिला।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

परिजनों के अनुसार, सुरेश चंद्र के पुत्र राहुल ओवरहेड टैंक का चौकीदार है और मंगलवार को वह रिश्तेदारी में गया था। इस कारण सुरेश चंद्र गुप्ता टैंक की रखवाली करने रात को वहां गए थे। लेकिन सुबह करीब 7 बजे जब ग्रामीण टहलने निकले, तो उन्होंने गेट पर उनका रक्तरंजित शव पड़ा देखा

सूचना मिलते ही बिनावर इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर खून से सनी ईंटें और अन्य साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

पुलिस के अनुसार, सुरेश चंद्र गुप्ता के सिर को ईंट से बुरी तरह कुचला गया था, वहीं शरीर पर धारदार हथियारों के घाव भी मिले हैं।

हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है, और न ही परिजनों से पूछताछ में कोई रंजिश का कारण सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इंस्पेक्टर कंबोज ने बताया कि हत्या की पुष्टि हो चुकी है और परिजनों की तहरीर पर जल्द अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

सुरेश चंद्र गुप्ता न सिर्फ भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष थे, बल्कि वे किसान यूनियन से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। उनकी हत्या से गांव में आतंक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द खुलासा कर हत्यारों को सख्त सजा देने की मांग की है।

karki
inder