दुःखद 27 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी जांच में जुटी पुलिस।

 दुःखद 27 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी जांच में जुटी पुलिस

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

रामनगर (भवानीगंज) — भवानीगंज क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सोमवार रात्रि, दिनांक 5 मई 2025 को 27 वर्षीय युवक सोनू कश्यप ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  पिंक ई बस और हाईटेक टॉयलेट के जरिए महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान का रखा ख्याल

परिवारजनों का कहना है कि सोनू मानसिक रूप से कुछ दिनों से परेशान चल रहा था, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अब तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  फाटो रेंज में घायल नर बाघ की मौत, पोस्टमार्टम के बाद किया गया अंतिम संस्कार

सोनू कश्यप एक मेहनती और सरल स्वभाव का युवक था, जिसकी अचानक इस तरह मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन व मित्रगण गहरे सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा से बंद मोटर मार्ग पर शीघ्र जेसीबी मसीनो को भेज मार्गो को खोलने के दिये निर्देश*

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दे।

karki
inder