मानसून से पहले रामनगर में गरजा बुलडोजर, भवानीगंज में 20 पक्के अतिक्रमण ध्वस्त

Spread the love

मानसून से पहले रामनगर में गरजा बुलडोजर, भवानीगंज में 20 पक्के अतिक्रमण ध्वस्त

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। मानसून की दस्तक से पहले प्रशासन और नगर पालिका ने भवानीगंज क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणों पर बड़ा बुलडोजर अभियान चलाया। भवानीगंज स्थित काशीपुर रोड पर शनिवार को चले इस अभियान में करीब 20 पक्के अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  देशभर से कुल पांच युवा आपदा मित्र कैडेट्स का हुआ है चयन

नगर पालिका परिषद रामनगर और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बुलडोजर चलते ही कई लोगों ने सामान हटाने की कोशिश की, जबकि प्रशासनिक टीम लगातार कार्रवाई में जुटी रही।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर दिया जोर

अधिकारियों के मुताबिक मानसून के दौरान जलभराव और नालों की निकासी बाधित होने की आशंका को देखते हुए यह अभियान चलाया गया। नालों के ऊपर किए गए अवैध निर्माण बारिश में बड़ी परेशानी बन सकते थे, इसलिए उन्हें हटाना जरूरी था।

प्रशासन ने साफ किया है कि शहर में नालों और सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि सार्वजनिक स्थानों और नालों पर अतिक्रमण न करें, ताकि बरसात में जलभराव जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  मेगा प्रोजेक्ट्स की समीक्षा में मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, तय समय सीमा में पूरा हो निर्माण कार्य