उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

क्षमता से अधिक सवारियां ले जाने पर लगाम, रामनगर प्रशासन का सख्त निर्देश

Spread the love

 

क्षमता से अधिक सवारियां ले जाने पर लगाम, रामनगर प्रशासन का सख्त निर्देश

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

रामनगर: प्रशासन ने शहर में ई-रिक्शा और ऑटो चालकों द्वारा क्षमता से अधिक यात्रियों को सवार करने पर सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में अधोहस्ताक्षरी के संज्ञान में यह मामला आया कि कुछ वाहन चालक अधिक सवारियां बैठा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। इसके मद्देनज़र प्रशासन ने निर्देश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

 

 

मोटर वाहन अधिनियम और ई-रिक्शा, ऑटो मानकों के तहत यह कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसी अप्रिय घटना को टाला जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसे चालकों पर जुर्माना, लाइसेंस रद्दीकरण जैसी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। सभी कार्रवाई की जानकारी समय-समय पर उच्च अधिकारियों को भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी से साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन की शिष्टाचार भेंट, भेंट कीं अपनी तीन साहित्यिक कृतियां

 

 

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि सुरक्षित यात्रा के लिए वे भी वाहन की क्षमता के अनुसार ही सफर करें और क्षमता से अधिक सवारियों वाले वाहनों से बचें।

यह भी पढ़ें 👉  यात्रियों से उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के प्रतिनिधि बनने का आह्वान