छात्र संघ बहाली और मेडिकल कॉलेज मुद्दों पर बनेगी रणनीति, अलीगढ़ में बड़ी बैठक

छात्र संघ बहाली और मेडिकल कॉलेज मुद्दों पर बनेगी रणनीति, अलीगढ़ में बड़ी बैठक

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

छात्र संघ चुनाव व मेडिकल कॉलेज मुद्दों पर आंदोलन की तैयारी, अलीगढ़ में होगी छात्र नेताओं की अहम बैठक

आगामी मथुरा–लखनऊ छात्र संघ आंदोलन को लेकर अलीगढ़ जनपद में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के कई छोटे-बड़े छात्र संघों के पदाधिकारी और छात्र नेता हिस्सा लेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य छात्र संघ चुनाव बहाली, मथुरा–अलीगढ़–आगरा–हाथरस क्षेत्र में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से जुड़े मुद्दों तथा यूजीसी एक्ट से संबंधित विषयों पर व्यापक रणनीति तैयार करना है।

यह भी पढ़ें 👉  सार्वजनिक स्थलों पर लगे छात्र संघ चुनाव के पोस्टर हटाए, पुलिस-नगर निगम ने चलाया अभियान

 

 

 

 

बैठक के पश्चात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र नेता मीडिया के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं को आंदोलन की रूपरेखा और उससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराएंगे। साथ ही, आंदोलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अलीगढ़ के विभिन्न कॉलेजों का भ्रमण कर छात्रों से संवाद भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 “बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं”—SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का संदेश* *SP संचार श्री रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में GGIC नैनीताल में छात्राओं को मिला 24×7 पुलिस सुरक्षा का भरोसा* *आपात स्थिति में बेझिझक Dial-112 करें, SOS दबाएं और निर्भीक रहें*

 

 

 

 

इस बैठक को आगामी छात्र आंदोलन की दिशा तय करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें छात्रों की समस्याओं और मांगों को लेकर आगे की रणनीति पर अंतिम रूप दिया जाएगा।

karki
inder