पति ने पत्नी की गला काटकर  की, हत्या  हत्या का कारण बताया अवैध संबंध

इटावा: पति ने पत्नी की गला काटकर  की, हत्या  हत्या का कारण बताया अवैध संबंध

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

इटावा जिले के कटरा शमशेर खां में मंगलवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां पति ने ससुराल में घुसकर अपनी पत्नी की बांका से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के समय पत्नी की आठ साल की भांजी भी वहां मौजूद थी।

यह भी पढ़ें 👉  *समाज में न्यूसेन्स पैदा करने वालों पर कसा शिकंजा—SSP मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती* *आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

 

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, गुलफाम नामक व्यक्ति अपनी पत्नी फरहीन (22) को लेने के लिए ससुराल पहुंचा। घरेलू विवाद के चलते फरहीन ने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद गुलफाम ने घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और फरहीन पर बांके से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  कृष्णा होटल में तोड़फोड़ करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने लिया हिरासत में

 

मोहल्ले के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर घर के बाहर इकट्ठा हो गए। गुलफाम ने घर की गैलरी में खड़ा होकर बाहर से आई भीड़ को अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या की बात बताई। उसने अपने हाथ में खून से सना बांका दिखाया।

स्थानीय लोगों ने आरोपी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे घटना की जानकारी तेजी से फैली। फरहीन के भाई मोहम्मद वारिस ने बताया कि गुलफाम शराब पीकर अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट करता था, जिसके कारण फरहीन अपने ससुराल से मायके आ गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी ने हत्या की वजह अवैध संबंधों का शक बताया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

karki
inder