रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में SSP मंजूनाथ टीसी फ्रंटफुट पर, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में SSP मंजूनाथ टीसी फ्रंटफुट पर, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

रोशनी पांडे – प्रधान संपादक

 

रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम सुनवाई से पहले अलर्ट मोड पर नैनीताल पुलिस,

SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टी0सी0 ने स्वयं मैदान में उतरकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सरकारी कार्यवाही के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश

आज दिनांक 09.09.2026 को रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले से पूर्व SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस पूर्ण अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में बाबा रामदेव ने की भेंट

SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी स्वयं मैदान में उतरकर पुलिस बल को फ्रंट से लीड कर रहे है। कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयत्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

 

 

 

 

 

🔍कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

यह भी पढ़ें 👉  बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, क्षेत्रों के नाम प्रकाशित करने के निर्देश

● जनपद की सीमाओं पर सघन चेकिंग की जा रही है।
● संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
● संदिग्धों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
● सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बनाए हुए हैं।
● अवांछनीय तत्वों की लगातार चेकिंग की जा रही है।
● बिना 🆔 तथा अनावश्यक घूमने वालों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
● AREA DOMINATION की कार्यवाही गतिमान है।

सभी राजपत्रित/ अराजपत्रित अधिकारियो सहित भारी पुलिस बल ने भी मोर्चा सम्भाला है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रस्ताव पर उचित विचार का दिया आश्वासन

उन्होंने आमजन से सर्वोच्च न्यायालय के आगामी फैसले का सम्मान करने की अपील करते हुए स्पष्ट संदेश दिया।

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेगी। सोशल मीडिया पर भी नैनीताल पुलिस की पैनी नजर है, अफवाह/ भ्रामक सूचनाओं को प्रसारित करने वालों तथा अनर्गल बयानबाजी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

karki
inder