खेल उत्तराखंड

तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार समापन, विजेताओं को मिला कमिश्नर का आशीर्वाद।

Spread the love

तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार समापन, विजेताओं को मिला कमिश्नर का आशीर्वाद।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, 13 जुलाई 2025 (सू.वि.) – मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में आयोजित तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कार्यालय एवं नैनीताल जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा और पर्यटन को मिलेगा बूस्ट, धामी सरकार की पहल से बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मंजूर

समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुमाऊं मंडलायुक्त श्री दीपक रावत ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कॉन्क्लेव” में पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान, योजनाओं का खोला खाका

रावत ने अपने संबोधन में कहा, “खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बेहतर बनाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का भी विकास करते हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करते हैं और जिले में खेल संस्कृति को मजबूती प्रदान करते हैं।”

समारोह में जिला खेल अधिकारी श्रीमती निर्मला पंत, बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, खेलप्रेमी, खिलाड़ी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन की संपूर्ण व्यवस्थाओं की सभी ने सराहना की और खिलाड़ियों ने आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: सीएम धामी से कैबिनेट मंत्री खजान दास की शिष्टाचार भेंट