खेल उत्तराखंड हल्द्वानी

भानगर्वी रावत: प्रतिभाशाली खिलाड़ी, ब्रॉन्ज और सिल्वर मेडल विजेता।

Spread the love

भानगर्वी रावत: प्रतिभाशाली खिलाड़ी, ब्रॉन्ज और सिल्वर मेडल विजेता

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रूपपुर रामनगर की निवासी भानगर्वी रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाल ही में आयोजित खेल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही, टीम स्पर्धा में उन्होंने सिल्वर मेडल भी जीता। इस प्रतियोगिता में कुल 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  लापरवाही पर कड़ा एक्शन — सीएम Pushkar Singh Dhami के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड

भानगर्वी रावत ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया और खास बात यह रही कि वे इस प्रतियोगिता की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी रहीं। उनकी इस सफलता ने उनके परिवार, स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में फिर बिखरी लापरवाही! छोई रोड बना ‘मौत का ट्रैप’, दो युवकों की दर्दनाक मौत 🚨

भानगर्वी वर्तमान में हल्द्वानी में निवास कर रही हैं, जहाँ उनके माता-पिता कार्यरत हैं। वह सागर किड्स केयर स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। खेल के प्रति उनकी रुचि और समर्पण उन्हें भविष्य में और भी ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकेत देता है।

यह भी पढ़ें 👉  🚧 जून से पहले चालू होगा भवाली-रातिघाट बाईपास, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का सख्त निर्देश

 

 

उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों और स्थानीय निवासियों ने हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।