बिजरानी रेंज के अर्न्तगत क्रिसमस पर्व, शीतकाल एवं नववर्ष पर विशेष / लम्बी दूरी गश्त/रात्रि एम्बुश का आयोजन 231..

बिजरानी रेंज के अर्न्तगत क्रिसमस पर्व, शीतकाल एवं नववर्ष पर विशेष / लम्बी दूरी गश्त/रात्रि एम्बुश का आयोजन 231..

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर – जैसा कि ज्ञात है कि वर्तमान में शीतलकाल प्रगति पर है। ऐसे में क्रिसमस पर्व एवं नववर्ष के आगमन पर बिजरानी रेंज, कार्बेट टाइगर रिजर्व के अर्न्तगत विविध गश्तों यथा-विशेष गश्त, लम्बी दूरी गश्त, साप्ताहिक गश्त, हाथी गश्त, ड्रोन गश्त एवं रात्रि एम्बुश आदि के रोस्टर तैयार कर नियमित रूप से गश्त करवाई जा रही है ताकि वन क्षेत्र में अवैध शिकार, अवैध प्रवेश, अवैध पातन आदि किसी भी वन अपराध की कोई सम्भावना न बनी रहें। भानु प्रकाश हर्बोला, वन क्षेत्राधिकारी, बिजरानी द्वारा नियमित रूप से इसकी समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें 👉  ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, पहले फूड पॉइजनिंग की आशंका, फिर संपत्ति विवाद ने बढ़ाई गुत्थी!

 

प्रमोद सत्यवली, रेंजलिपिक द्वारा बताया गया कि बिजरानी रेंज के अर्न्तगत ढंगारी / पहाड़ी वन क्षेत्र, जहां पैदल गश्त किया जाना सम्भव नही हो पाता है, भी रोस्टर तैयार कर ड्रोन तथा विभागीय हाथियों से गश्त करवाई जा रही है ताकि रेंज अर्न्तगत कोई भी क्षेत्र गश्त से वंचित न रह पाये। स्टाफ को शीतकाल के दौरान विशेष सर्तकता बरतने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कोलकाता में पुलिस का सख्त कदम, बऊबाजार के कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू

 

 

 

इसी क्रम में विशेष सर्तकता, मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण हेतु जागरूकता प्रसारित करने हेतु अन्तरप्रभागीय गश्त / सयुंक्त फ्लैग मार्ग भी आयोजित कराये जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित*

मीडिया सैल, कार्बेट टाइगर रिजर्व ।

karki
inder