सियासत उत्तराखंड उधम सिंह नगर रूद्रपुर

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल से मुलाकात कर सकुशल वापसी की मांग की।

Spread the love

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल से मुलाकात कर सकुशल वापसी की मांग की।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

रूद्रपुर:- बीते 15 दिनों से गायब भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शेर सिंह के भतीजे अर्षवीर सिंह पुत्र गुलजार सिंह की बरामदगी की मांग को लेकर आज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल से मुलाकात कर सकुशल वापसी की मांग की।

 

 

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल से कहा कि नजीबाबाद किच्छा निवासी एवं भाजपा किसान मोर्चा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शेर सिंह के भतीजे अर्शवीर सिंह जो 11 सितंबर को शाम 3 बजे घर से यह कह कर गया कि अभी थोड़ी देर में वापस आ रहा हूं तथा रास्ते में एक लड़के के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर पिपलिया तक गया और वहां पिपलिया चौराहे पर मोटरसाइकिल से उतर गया लेकिन उसके बाद से कुछ पता नहीं लग पा रहा है, 15 दिन बीत जाने के बाद परिवार को अब चिंता, आशंका सता रही है।

 

यह भी पढ़ें 👉  सोनम मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा।

 

काफी खोजबीन के बाद भी अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है, कलकता फॉर्म चौकी में उक्त की प्राथमिकी 12 सितंबर को दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक से आवश्यक कार्रवाई करते हुए अर्षवीर सिंह को सकुशल वापस लाने की परिवार ने भी गुहार लगाई।
अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कतयाल ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व पारिवारिक सदस्यों को आश्वस्त किया कि पुलिस लगातार अर्शवीर सिंह को ढूंढने में लगी हुई है, एसओजी की भी मदद ली जा रही है सभी के सहयोग से जल्दी ही अर्शवीर सिंह को पुलिस सकुशल बरामद करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  SSP NAINITAL ने किया शहर के ज्वैलरी शोरूम का औचक निरीक्षण दिए महत्वपूर्ण निर्देश* *सुरक्षा उपायों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से ज्वैलर्स एसोसिएशन के साथ गोष्ठी का आयोजन*

 

घेराव करने वालों में जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, अंकित सिंह, मुकेश कोहली, विनोद कोहली, परमजीत सिंह पम्मा, परमिंदर सिंह विर्क, सतीश जोशी, चरणजीत सिंह, गुलजार सिंह, कमल फुलारा, राजेंद्र सिंह, नीरज खुग्गर, विशाल गुप्ता, पवन दुबे, मारकंडे मिश्रा, महामाया मिश्रा, बिरजू कुमार, नंदलाल यादव, विनोद कोहली, ग्राम प्रधान अजय साहनी, जसविंदर सिंह मानकिया, गुरमुख सिंह, मनोज जोशी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।