उत्तराखंड क्राइम रामनगर

रामनगर कोसी नदी से एक किशोर का शव sdrf ने किया बरामद।

Spread the love

रामनगर कोसी नदी से एक किशोर का शव sdrf ने किया बरामद।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

आज दिनांक 22.09.24 को थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुयी कि नई बस्ती पूंछड़ी के पास कोसी नदी में एक बच्चा नहाते समय डुब गया है । उक्त सूचना पर श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय , रामनगर , प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर , व0उ0नि0 मौ0 यूनुस , व0उ0नि0 मनोज नयाल आदि पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा पूर्व से मौजूद SDRF की टीम को भी मौके पर बुलवाया गया । उक्त पुलिस बल तथा SDRF की टीम द्वारा काफी खोजबीन के बाद घटनास्थल से 03 किमी आगे मृतक मास्टर धीरज सिंह पुत्र गोविन्द सिंह नि0 पूछड़ी रामनगर उम्र 12 वर्ष का शव कोसी नदी से बरामद किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग तेज, तारा घिल्डियाल ने दी देशव्यापी जनआंदोलन की चेतावनी

 

 

 

उक्त घटित घटना में मृतक धीरज सिंह उपरोक्त अपने भाई बहनों के साथ आज दिन मे लगभग 14.00 बजे नहाने गया था , इसी दौरान गहरे पानी में पंहुचने के कारण उक्त नदी में डुब गया । मृतक के पंचायतनामे की कार्यवाही की जा रही है ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पहली बार एशियन फुटवेयर्स का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे 600 से अधिक पार्टनर्स, 2,500 नए डिज़ाइन और 500 नए प्रोडक्ट लॉन्च