आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयबद्ध और समन्वित कार्यों के निर्देश।

आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयबद्ध और समन्वित कार्यों के निर्देश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। राज्य में आपदा प्रबंधन की तैयारियों और संबंधित कार्यों की समीक्षा हेतु मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न रेखीय विभागों, एजेंसियों एवं जनपदों द्वारा आपदा न्यूनीकरण से संबंधित प्रस्तुत किए गए प्रस्तावों पर गहन चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड के गौरव पर हमला: मंत्री कैड़ा

मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों और जिलों से प्रस्तावित कार्यों की व्यावहारिकता और आवश्यकता की जानकारी लेते हुए सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि समय पर और समुचित मात्रा में उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि सभी जनपद आपदा प्रबंधन के तहत किए जाने वाले कार्यों में तकनीकी समिति का मार्गदर्शन अवश्य लें। जहां ज्योग्राफिक स्टडी की आवश्यकता हो, वहां विशेषज्ञ संस्थानों का सहयोग भी सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया पर एडीजी ने दी जानकारी

मुख्य सचिव ने कार्यों में मितव्ययिता बरतने और समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी विभाग आपस में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि आपदा प्रबंधन के कार्यों में गति लाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव विनीत कुमार, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनपदों के जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल रहे।

karki
inder