भू-स्खलन से 27 प्रभावित परिवारों को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के द्वारा आवासीय पट्टे किये गये स्वीकृत।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

नैनीताल 06 फरवरी 2023
• जनपद में विगत अक्टॅूबर 2021 में भू-स्खलन से 27 प्रभावित परिवारों को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के द्वारा आवासीय पट्टे किये गये स्वीकृत।
• जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में दैवीय आपदा से प्रभावित ग्राम बोहराकोट, पटटी रामगढ के 8 परिवारों तथा ग्राम अमगड़ी के तोक खैराड़ तहसील के 19 परिवारों को भवन निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण कर आवसीय पटटे स्वीकृत किये गये हैं। विगत वर्ष अक्टूबर 2021 मे भीषण आपदा एवं अतिवृष्टि से ग्राम बोहराकोट पटटी रामगढ के 8 परिवारों के भवन क्षतिग्रस्त हो जाने के फलस्वरूप पुर्नवास नीति 2021 के अन्तर्गत परिवारों को विस्थापित किये जाने हेतु ग्राम चाय बगीचा पटटी रामगढ मे प्रति परिवार 0.015 है0 (150 वर्ग मीटर) भूमि आवंटित कर दी गई है। आपदा ग्र्रस्त परिवारों में नन्दन सिंह, मुन्नीदेवी, सुनील कुमार, नन्दकिशोर, बहादुर राम, राजेन्द्र प्रसाद, रमेश चन्द्र तथा चन्द्रप्रकाश को आवंटित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 : EVM-VVPAT की FLC और SSR को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक*

 

 

 

 गर्ब्याल ने कहा कि पुनर्वास नीति 2021 के अनुसार आपदा से ग्रस्त परिवारों के विस्थापना हेतु भवन निर्माण के लिए 4 लाख, विस्थापन भत्ता 10 हजार तथा कुल 4 लाख 10 हजार वित्तीय स्वीकृत शासन से निर्गत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 54 फील्ड ट्रेनरों को दिया गया तीन दिवसीय प्रशिक्षण

 

 

• उन्होंने कहा नैनीताल तहसील के ग्राम अमगडी तोक खैराड में 19 परिवारों को भवन निर्माण हेतु 900 वर्ग फीट के आवासीय पटटे ग्राम भलौन, भावर कोटा तहसील रामनगर में स्वीकृत किये गये हैं। भूस्खलन से प्रभावित माधवानन्द, ख्यालीदत्त,मोहन चन्द्र, इन्द्रमणी, महेश चन्द्र,रमेश चन्द्र,पीताम्बर, हेमवतीनन्दन, कृष्ण कुमार, ताराचन्द्र, दलीप कुमार, प्रकाश चन्द्र, विजय कुमार, पूरन चन्द्र, महेश चन्द्र, देवकी नन्दन, नवीन चन्द्र, कृष्ण कुमार एवं जयप्रकाश को 900 वर्ग फीट के पटटे आवंटित किये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

————————–
मीडिया सेन्टर हल्द्वानी 05946-220184

karki
inder