“जनपदभर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस: जिलाधिकारी उदयराज सिंह के मार्गदर्शन में ध्वजारोहण और स्वतंत्रता सैनानियों का सम्मान”

“जनपदभर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस: जिलाधिकारी उदयराज सिंह के मार्गदर्शन में ध्वजारोहण और स्वतंत्रता सैनानियों का सम्मान”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

रुद्रपुर 26 जनवरी, 2024- गणतंत्र दिवस जनपदभर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता सैनानी व उनके आश्रितों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सार्वगर्भित ढंग से बना हमारे देश का संविधान आज भी मजबूती से मार्गदर्शक बना हुआ है और देश को एक सूत्र में पिरोए हुए है। उन्होंने कहा कि हमारा देश आजाद होने के साथ ही अन्य देश भी आजाद हुए लेकिन हमारा देश सबसे ज्यादा मजबूत हुआ है, हमारा देश विकास के क्षेत्र में अग्रणी है और विश्व के लगभग सभी क्षेत्रों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अपना प्रभाव डाल रहा है।

 

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की अपराध समीक्षा गोष्ठी: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हुड़दंगियों और तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई!

 

मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारा आचरण, व्यवहार कार्यालय और कार्यालय के बाहर भी अच्छा होना चाहिए ताकि सब के मन में सरकार और कर्मचारियों के प्रति अच्छी अवधारणा बने। उन्होंने कहा कि सभी टीम भावना से एकजुट होकर काम करें क्योंकि टीम भावना से काम आसान हो जाते हैं। उन्होंने सभी से अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: बेसुध मिले व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सार्वजनिक सूचना

 

 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी ने देशभक्ति गीतों से शमा बांधा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटौला, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमा शंकर नेगी सहित कार्यालय के कर्मचारी व अधिकारी आदि उपस्थित थे।

karki
inder