रामनगर में रामलीला मंचन को लेकर प्रगतिशील सांस्कृतिक समिति का प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार से मिला, शीघ्र आयोजन का अनुरोध

रामनगर में रामलीला मंचन को लेकर प्रगतिशील सांस्कृतिक समिति का प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार से मिला, शीघ्र आयोजन का अनुरोध

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

प्रगतिशील सांस्कृतिक समिति पैंठपडाव रामनगर के आजीवन सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने रिसीवर(तहसीलदार )से रामलीला मंचन का कार्यक्रम अतिशीघ्र घोषित करने का निवेदन किया है।
प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैंठपडाव रामनगर का प्रतिनिधिमंडल रिसीवर तहसीलदार कुलदीप पाण्डे से
उनके कार्यालय में मिला। प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों ने रिसीवर/तहसीलदार को बताया कि समिति के कुछ सदस्यों के विवाद के कारण विगत 50 सालों से समिति अपने मंच पर रामलीला का मंचन का कार्यक्रम आयोजित करते रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पतलोट महाविद्यालय को मिला नया भवन, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण

 

 

 

समिति के सदस्यों में आपसी विवाद के कारण रामलीला के मंचन पर संशय बना है जिसके कारण लोग आहत हैं तथा आक्रोशित हैं। प्रतिनिधि मंडल ने जनभावना को ध्यान रखते हुये रामलीला मंचन का कार्यक्रम शीघ्र घोषित करने का निवेदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में गूंजा सफलता का मंत्र, आयुक्त दीपक रावत ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास का संदेश

 

 

 

 

रिसीवर/तहसीलदार कुलदीप पाण्डे ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि समिति के सदस्यों के सहयोग से हर साल की तरह रामलीला का मंचन हो उनके द्वारा हरसंभव कोशिश की जायेगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रभात ध्यानी ,देवेंद्र भट्ट, डीसी हरबोला ,कैलाश जोशी , इंद्र सिंह मनराल, नीरज जोशी, भवानी शंकर,अमित लोहनी , रमेश जुयाल, पुष्कर दुर्गापाल, ओमप्रकाश, भगत, सुमित लोहनी आदि थे।

karki
inder