रामनग
जरा हटके रामनगर

रामनगर सैनिक कल्याण एवम उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने करी पिरुमदारा में वीर नारियो व पूर्व सैनिकों की मीटिंग।

Spread the love

रामनगर सैनिक कल्याण एवम उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने करी पिरुमदारा में वीर नारियो व पूर्व सैनिकों की मीटिंग।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

 पिरुमदारा में पूर्व सैनिक कल्याण एवम् उत्थान समिति के पदाधिकारियों द्वारा वीर नारियों व पूर्व सैनिकों की बैठक करी गयी,बैठक की अध्यक्षता पूर्व सैनिक कल्याण अध्यक्ष कुलवंत सिंह, ब्लॉक प्रतिनिधि चंद्र मोहन मनराल व सचिव भुवन सिंह डंगवाल द्वारा की गई,मीटिंग में अध्यक्ष श्री कुलवंत सिंह द्वारा सभी को धन्यवाद देते हुवे मीटिंग की शुरुवात की गयी,ब्लॉक प्रतिनिधि चंद्र मोहन सिंह मनराल द्वारा सभी को अपनें पी पी ओ पर ध्यान देने वाली सभी बातो से अवगत कराया,सचिव नायक भुवन सिंह डंगवाल द्वारा सैनिक संगठन की सदस्यता व मीटिंग के मुख्य बिन्दुओ के बारे मे बताया,वही मीटिंग मे आये मंगल सिंह व चंद्र मोहन द्वारा बच्चों के शिक्षा हेतु प्राप्त धनराशि व शादी पर मिलने वाले सभी सहायता राशि के बारे में बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का RIMC देहरादून में कैडेट्स को संबोधन: जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए ताकत और ज्ञान का विकास करें।

 

 

 मीटिंग में पहुंची कई वीर नारियो व पूर्व सैनिकों द्वारा अपनी समस्याओं को पूर्व सैनिक पदाधिकारियों के समक्ष रखा गया,जिसमें से कुछ समस्याओं का त्वरित ही निर्वारण कर दिया गया,सचिव भुवन सिंह डंगवाल द्वारा राशन कार्ड, आधार कार्ड, रिलेशंन सर्टिफिकेट, ई डब्लू एस सर्टिफिकेट,वीर नारी कार्ड,उपनल के कई रिक्त पद भर्तियों को सबके समक्ष रखा गया,अध्यक्ष कुलवंत रावत व ब्लॉक प्रतिनिधि चंद्र मोहन मनराल द्वारा वन रैंक वन पेंशन पर बात रखी गयी,साँथ ही अपने आस पास सभी को जानकारी देने हेतु अपील भी की,अध्यक्ष द्वारा बताया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में युवती से दुष्कर्म, मुरादाबाद के युवक और तीन दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

 

पूर्व सैनिक आई कार्ड जैसी छोटी समस्या को ऑनलाइन किया जा रहा है,मीटिंग में समिति हेतु आजीवन सदस्य बनाये गए,मीटिंग में वीर नारी पर्मिला देवी, रुक्मा देवी,रीना देवी,पार्वती देवी,आराधना रावत, शिशपाल सिंह, कुबेर सिंह, रमेश जोशी, हंसा दत्त,आदि कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।