उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

मोटे अनाजों को अपने आहार में करें शामिल : प्रो. पाण्डे पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

Spread the love

मोटे अनाजों को अपने आहार में करें शामिल : प्रो. पाण्डे पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

 

रोशनी  –  प्रधान संपादक

रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में मोटे अनाजों को अपने आहार में शामिल करने की बात प्राचार्य प्रोफेसर एम.सी.पाण्डे ने कही। बता दें कि 79यूके बटालियन एनसीसी की इकाई द्वारा महाविद्यालय में इन्टरनेशनल ईयर ऑफ द मिलेट्स 2023 पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो.पाण्डे ने एनसीसी कैडेटों को मोटे अनाजों के महत्व, स्वास्थ्य के लिए उपयोगिता एवं उनके लाभों को साझा किया। उन्होंने ज्वार, बाजरा,मंडुआ,झुंगरा आदि को दैनिक आहार में शामिल करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा माह: नैनीताल पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान, एसपी हल्द्वानी ने दिलाई सुरक्षा की शपथ।

 

 

 

शारीरिक श्रम की दृष्टि से भी एनसीसी कैडेटों को पोषण के लिए मोटे अनाजों को महत्वपूर्ण एवं लाभकारी बताया।एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ डी.एन.जोशी ने उत्तम स्वास्थ्य की दृष्टि से मोटे अनाजों को अपनाने तथा फास्ट फूड को त्यागने की संकल्पना पर जोर दिया। उन्होंने भारत सरकार द्वारा स्थानीय उत्पादों सहित मोटे अनाजों को अपनाने को वोकल फाॅर लोकल की विचारधारा पर प्रकाश डाला। एनसीसी कैडेटों ने ‘मोटे अनाज खाएं’, ‘रोगों से मुक्ति पाए’ आदि नारे लगाकर मोटे अनाजों को अपनाने के लिए जनमानस को जागरूक किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने हरीश रावत से की मुलाकात, आत्मीयता के प्रतीक स्वरूप भेंट किया अपने खेत का चावल

 

 

इस अवसर पर सीनियर अन्डर ऑफिसर सूरज सिंह बिष्ट व अन्डर ऑफिसर सक्षम चौहान ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कार्तिक बिष्ट, श्रेया रावत, मनोज कुमार, खुशी कोरंगा आदि समस्त कैडेट मौजूद रहे।