उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

डीएम ललित मोहन रियाल सीधे जनता के बीच, अफसरों को दिए सख्त निर्देश।

Spread the love

डीएम ललित मोहन रियाल सीधे जनता के बीच, अफसरों को दिए सख्त निर्देश।

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

 

रामनगर।
रामनगर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर उस समय खास बन गया जब जनपद नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रियाल स्वयं जनता के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सीधे सुनीं। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” की पहल के तहत आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आपदा मोचन व न्यूनीकरण निधि के तहत जनपदों के प्रस्तावों को दी गई स्वीकृति

 

 

शिविर में राजस्व, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, कृषि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समाधान मौके पर और प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। कई मामलों में तत्काल निस्तारण भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनजातीय समाज को सशक्त बनाने का संकल्प, महोत्सव में धामी सरकार के बड़े फैसले

 

डीएम रियाल ने दो टूक कहा कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है कि शासन स्वयं जनता तक पहुंचे। उन्होंने समयबद्ध और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. मंजूनाथ टीसी का बड़ा प्रहार: NDPS केस में तस्कर की संपत्ति जब्त

 

 

शिविर के दौरान नागरिकों में उत्साह दिखाई दिया और कई लोगों ने मौके पर समाधान मिलने पर संतोष व्यक्त किया। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दिए गए निर्देशों का जमीनी स्तर पर कितना प्रभाव दिखाई देता है।