उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

इनरव्हील क्लब द्वारा अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट के अंतर्गत भोजन सामग्री का वितरण।

Spread the love

इनरव्हील क्लब द्वारा अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट के अंतर्गत भोजन सामग्री का वितरण।

 

रोशनी पाण्डेय- प्रधान संपादक

 

रामनगर – हमारे समाज में हर व्यक्ति को स्वस्थ और पोषित रखने के उद्देश्य से अन्नपूर्णा परियोजना के अंतर्गत, स्थानीय कुष्ठ आश्रम में आवश्यक भोजन सामग्री का वितरण किया गया। कुष्ठ आश्रम के निवासियों ने इस सहयोग की सराहना की एवं धन्यवाद व्यक्त किया। इस प्रकार की परियोजनाएं समाज में एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देती हैं। और यह भी सुनिश्चित करती हैं कि कोइ भूखा न सोये।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के पीपलसाना में अफीम की खेती करने वाला उप प्रधान गिरफ्तार* *

 

 

 

 

भोजन के साथ ही शिक्षा भी सभी के लिए अनिवार्य है। इसी के चलते जी पी पी विद्यालय की छात्रा पायल का शुल्क भी क्लब द्वारा सफलतापूर्वक जमा कर दिया गया। पायल कक्षा 10 की मेधावी छात्रा है। अपनी शिक्षा को लेकर अत्यंत समर्पित है। क्लब के सहयोग से पायल बिना किसी चिंता के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने खेलो मास्टर्स गेम्स के प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं

 

 

 

उपरोक्त कार्यक्रम अध्यक्ष अनुप्रीत कौर जी की अध्यक्षता में संपन्न हुए। साथ ही सचिव कविता अग्रवाल आई एस ओ अंजलि जिंदल एडिटर चारुल जिंदल कोषाध्यक्ष सीमा लखोटिया एवं पीयूषी अग्रवाल आदि ने सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 3.040 कि.ग्रा. अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार"