उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

प्रातः 4 बजे से उमड़े श्रद्धालु, महंत डॉ. शुभम गर्ग ने किया भक्तों के कल्याण हेतु आशीर्वाद

Spread the love

शनि जयंती पर श्री बालाजी मंदिर रामनगर में हुआ भव्य तैलाभिषेक और पूजा-अर्चना

रोशनी पांडेप्रधान संपादक


प्रातः 4 बजे से उमड़े श्रद्धालु, महंत डॉ. शुभम गर्ग ने किया भक्तों के कल्याण हेतु आशीर्वाद

रामनगर, 27 मई 2025।
सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर रामनगर में मंगलवार को शनि जयंती के पावन अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना एवं तैलाभिषेक का आयोजन किया गया। प्रातः 4 बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों भक्तों ने विधिवत रूप से शनि देव का तैलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  मां बाल सुंदरी मंदिर पहुंचे CM धामी, विकास और आस्था का दिया बड़ा संदेश

पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ शनि देव की आराधना की गई। भक्तों ने जीवन के समस्त कष्टों और दरिद्रता के निवारण हेतु शनि देव से प्रार्थना की। मंदिर परिसर में “जय शनिदेव” के जयकारों से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक विरासत को मिल रहा नया सम्मान

कार्यक्रम के समापन पर मंदिर के महंत डॉ. शुभम गर्ग जी ने सभी भक्तों के सुख, स्वास्थ्य और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि “शनि देव न्याय के देवता हैं, जो प्रत्येक को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। इस दिन उनका पूजन विशेष फलदायी माना जाता है।”

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर सड़क पर चलाने के लिए है, गुंडागर्दी के लिए नहीं- पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी, एसएसपी के 'चक्रव्यूह' में फंसा जानलेवा हमलावर अवैध तमंचे के साथ वारदात के चंद घंटों बाद कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में

शनि जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम बना, जिसमें हर आयु वर्ग के भक्तों ने सहभागिता की।