उत्तराखंड रामनगर सियासत

रामनगर में बारिश से तबाही: रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में तहसील घेराव, किसानों के लिए मुआवजे की मांग तेज

Spread the love

रामनगर में बारिश से तबाही: रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में तहसील घेराव, किसानों के लिए मुआवजे की मांग तेज

 

 

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक 

रामनगर क्षेत्र में अचानक हुई तेज बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। कई किसानों की पूरी सीजन की फसल प्रभावित हो गई, जिससे उनके सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर सड़क पर चलाने के लिए है, गुंडागर्दी के लिए नहीं- पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी, एसएसपी के 'चक्रव्यूह' में फंसा जानलेवा हमलावर अवैध तमंचे के साथ वारदात के चंद घंटों बाद कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में

 

 

 

 

इस गंभीर स्थिति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं और किसानों ने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार से तत्काल राहत देने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान रणजीत सिंह रावत ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे किसानों को सरकार के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने मांग की कि प्रशासन तुरंत नुकसान का सर्वे कराए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द राहत राशि उनके खातों में पहुंचाई जाए।
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है, जबकि जमीनी हकीकत बेहद चिंताजनक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मिलकर आंदोलन को और तेज करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  "CM के दौरे को लेकर रामनगर में उत्साह, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद"

 

 

वहीं, प्रदर्शन में शामिल किसानों ने भी अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि बारिश ने उनकी पूरी मेहनत को बर्बाद कर दिया है और अब उनके पास कोई सहारा नहीं बचा है। किसानों ने सरकार से गुहार लगाई कि उन्हें जल्द राहत दी जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP डॉ0 मंजुनाथ टी.सी. का 'सिंघम' स्टाइल: मुखानी में सेंधमारी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर का हल्द्वानी पुलिस ने निकाला दिवाला* *​साहब का आदेश और टीम का एक्शन; सलाखों के पीछे पहुंचा सहारनपुर का शातिर मुंशी राम, 9 लाख से अधिक के सोने चांदी के जेवरात*