उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए तारा चंद्र घिल्डियाल  को किया सम्मानित

Spread the love

मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए तारा चंद्र घिल्डियाल  को किया सम्मानित

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में अमर उजाला द्वारा आयोजित किए गए उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह- 2024 में सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए तारा चन्द्र घिल्डियाल को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले उत्तराखंड के 26 लोगों को उत्तराखंड उदय सम्मान- 2024 से सम्मानित किया।
इस अवसर पर घिल्डियाल ने बताया कि “नेकी की दीवार” एक सामाजिक आंदोलन है जिसके द्वारा समाज में गरीब वर्गों को सामाजिक पिछड़ेपन से दूर करना तथा उनकी शैक्षिक उन्नयन के लिए सतत प्रयास करना है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार पहुँची जनता के द्वार: ‘जन-जन की सरकार’ कैम्पों में उमड़ा जनसैलाब

 

 

गौरतलब है कि नेकी की दीवार कई वर्षों से रामनगर तथा आसपास के दूरस्थ क्षेत्रों में गरीब तथा पिछड़े वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव कार्यरत रही है। घिल्डियाल ने बताया की संस्था का मुख्य उद्देश्य समुदाय का, समुदाय के लिए, समुदाय द्वारा सर्वांगीण विकास करना है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा माह: नैनीताल पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान, एसपी हल्द्वानी ने दिलाई सुरक्षा की शपथ।

 

 

जिसमें गरीब और वंचित लोगों की मदद करना,शिक्षा व रोजगार के अवसर प्रदान करना,समाज में सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देना,विकलांगों और बुजुर्गों की देखभाल करना, प्राकृतिक आपदा और अन्य संकटों में प्रभावित लोगों की मदद करना शामिल है। गौरतलब है कि नेकी की दीवार, जनपद नैनीताल के दूरस्थ क्षेत्रों में गरीब और वंचित लोगों की मदद के लिए 25 से अधिक कैम्प लगा चुकी है। बीपीएल परिवारों के 100 से अधिक बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु तैयार कर चुके हैं। घिल्डियाल ने बताया कि जल्द ही रामनगर के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।