उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

चंद्रशेखर जोशी बने रामनगर तहसील राज्य निर्माण आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष ।

Spread the love

चंद्रशेखर जोशी बने रामनगर तहसील राज्य निर्माण आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष ।

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक        

 

17 अगस्त हल्द्वानी चलने का आव्हान। 17 अगस्त को जय नंदा बैंक्विट हॉल हल्द्वानी में होने वाले राज्य स्तरीय राज्य आंदोलनकारी सम्मेलन को सफल बनाने तथा राज्य आंदोलनकारीयों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी की अगुवाई में एक कमेटी का गठन किया गया है ‌।

यह भी पढ़ें 👉  मतगणना को लेकर प्रशासन मुस्तैद, कार्मिकों की फौज को मिला प्रशिक्षण।

 

 

राज्य आंदोलनकारी पूर्व समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा डॉक्टर धनेश्वरी घिल्डियाल के निवास स्थान पर राज्य आंदोलनकारी डीडी सती की अध्यक्षता एवं राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी के संचालन मे बैठक हुई। बैठक में राज्य निर्माण आंदोलनकारी मंच रामनगर तहसील इकाई के गठन पर विचार विमर्श हुआ। राज्य आंदोलनकारी पुष्कर दुर्गापाल ने रामनगर तहसील इकाई के लिए राज्य आंदोलनकारी चंद्रशेखर जोशी के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका सभी आंदोलनकारीयों ने समर्थन किया।राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी, डॉ निशांत पपनै, योगेश सती ने हल्द्वानी बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में आंदोलनकारीयों को विस्तार से बताया।

यह भी पढ़ें 👉  . रामनगर: हाईकोर्ट के निर्देश पर मदरसे से प्रशासन ने हटाई सील

 

 

 

प्रभात ध्यानी ने बताया की सम्मेलन में मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष ,विधानसभा अध्यक्ष , प्रदेश के समस्त विधायक ,सांसद,समस्त राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में राज्य की अवधारणा से जुड़े सवालों का आज तक समाधान न होने पर रोष व्यक्त करते हुए शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में श्रीमती सुमित्रा बिष्ट,कमला जोशी, पीतांबरी रावत,डा० धनेश्वरी घिल्डियाल, पुष्कर दुर्गापाल, अनिल अग्रवाल खुलासा, शेर सिंह लटवाल, योगेश सती, रईस अहमद, फजल खान, राजेंद्र खुल्बे, नवीन नैथानी, डॉक्टर निशांत पपनै, चंद्रशेखर जोशी,प्रभात ध्यानी, डीडी सती आदि थे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम चिलकिया से तनु प्रिया 702 वोटों से विजयी