जरा हटके रामनगर

सभासद की अगुवाई मे नव वर्ष पर करी गयी एक नई पहल।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

आज पूरा विश्व नये वर्ष के आगमन का पर्व मना रहा है,पिछले कई दिनों से हर जगह तरह तरह की तैयारियां की जा रही, कई लोग पर्यटक बन दूसरे पहाड़ी स्थानों, होटलों इत्यादि मे गए ताकि जाने वाले वर्ष और आने वर्ष का आगमन धूमधाम से किया जाए, आज सभी लोग इस दिन को पाश्चात्य सभ्यता की भांति, एकल परिवार मे नशे मे डूबकर मनानाने की एक प्रथा सी चल पड़ी है, वही रामनगर स्तिथ पम्पापुरी के समस्त क्षेत्रवासियो द्वारा इस दिन को अलग तरिके से मनाया गया, सभासद भुवन सिंह डंगवाल की अगुवाई मे इस बार नव वर्ष की शुरुवात भूमिया मंदिर मे पूजा कर सुन्दरकांड पढ़ा गया,छोटे बच्चों द्वारा अपनी संस्कृति से संबंधित गानों मे नृत्य प्रस्तुति, गायन व नव वर्ष पर कविताए पढ़ी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के योगेश सती ने ताइक्वांडो में जीता सम्मान, मिला सरकारी प्रोत्साहन

 

 

 

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि नंदा बल्ल्भ पाण्डेय, कुबेर सिंह अधिकारी, सैनिक प्रकोष्ठ के आंनद कड़ाकोटी, विभागीय अधिकारी सुरेन्द्र सिंह गुसाई व बीजेपी कार्यकर्ता गणेश रावत द्वारा वर्ष 2022 के मेघावी छात्र – छात्रों को पुरुस्कार दिए,अभिसार रावत द्वारा वर्ष के आगमन पर सभी क्षेत्रवासियो को अपनें गांव प्रत्येक वर्ष जाने व अपनी संस्कृति को बचाने हेतु प्रतिज्ञा करवाई गयी।

यह भी पढ़ें 👉  "शहीद स्थल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया माल्यार्पण, उत्तराखण्ड को साकार करने का वादा"

 

 

 

तत पश्चात प्रमोद उपाध्याय द्वारा सभी क्षेत्रवासियो हेतु सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गयी, अंत मे सभी क्षेत्रवासियो द्वारा केक काटकर व आतिशबाजी करके नये वर्ष की आपस मे शुभकामनायें दी गयी।