आम आदमी पार्टी के रामनगर कार्यकर्ताओं ने धामी सरकार के खिलाफ फूंका पुतला ।,

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

रामनगर उत्तराखण्ड के बेरोजगार युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में धरना-प्रदर्शन उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं का भरोसा खो चुकी है धामी सरकार रावत आम आदमी पार्टी के रामनगर कार्यकर्ताओं और युवाओं ने आप प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत के नेतृत्व मे प्रदेश मे बेरोजगार युवाओं पे हुए लाठीचार्ज जेसी बर्बरता को लेकर धरना-प्रदर्शन एवम् धामी सरकार के खिलाफ पुतला फूंका, इस मौके पर रावत ने कहा कि उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं का भरोसा धामी सरकार खो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वागत में बिछे फूल, अब जनता के सवालों का जवाब कब देंगे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य?

 

 

 

सरकार को अब राष्ट्रपति जी द्वारा तुरंत बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए, धारा 344 लगाकर सरकार युवाओं की आवाज को दबाना चाहती है इसीलिए सरकार ने आनन-फानन में 23 जनवरी में हुए पटवारी भर्ती परीक्षा को 12 फरवरी को करने का निर्णय लिया ताकि छात्रों का आंदोलन तितर-बितर हो सके लेकिन 54000 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में ना बैठना सरकार की नाकामी को दर्शाता है वहीं पूर्व घोटाले में जिनका नाम आया था होने को है परीक्षा नियंत्रक बनाने पर युवा भड़के थे और बेरोजगारों ने पुनः भर्ती पेपर लीक होने की आशंका जताई रावत ने कहा कि हम दिल्ली और पंजाब में पारदर्शी सरकार दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *मंत्री कैड़ा के किया देवद्वार इंटर कालेज का उद्घाटन ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त*

 

 

 

व युवाओं को रोजगार मिल रहा है लेकिन धामी सरकार उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ के कंन्द्राओं के बेरोजगारों के साथ लाठी चलाकर उनकी बातों को दबाना चाहती है जो आम आदमी पार्टी कभी नहीं होने देगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मिलावटखोरों पर शिकंजा, पान मसालों के तीन नमूने जांच को भेजे

 

 

कुलदीप जोशी, अमन सिंह बिष्ट (उपसचिव छात्र संघ), अर्जुन थपलियाल, योगेश गुसाई, निर्मल पाठक, राकेश अर्या, संदीप रावत, दीपक कुमार, भारत, विकास, सौरभ, आदित्य यादव, कारनवीर मान, विक्की कुमार,नवीन नादानी, मंजू रावत, सुनीता रावत, राजेन्द्र जीना, के एस रावत, बिजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

karki
inder