165 खोए मोबाइल पुलिस ने रिकवर कर लौटाए।

165 खोए मोबाइल पुलिस ने रिकवर कर लौटाए।

रोशनी पाण्डेय प्रधान संपादक

 

देहरादून – देहरादून पुलिस की साइबर सेल ने जनपद से लापता हुए 165 मोबाइल रिकवर किए हैं। यह सभी मोबाइल एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने अपने हाथों से उनके मालिकों को लौटाए है। खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर पीड़ितों के चेहरे पर खुशी की लहर देखी गई है। लोगों ने मोबाइल वापस मिलने पर पुलिस और मुख्य रूप से एसएसपी को थैंक यू कहा है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि काफी लंबे समय से राजधानी देहरादून के कई थानों में शिकायत दर्ज की गई कि उनका मोबाइल गुम हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

 

 

 

 

शिकायत के आधार पर साइबर सेल को गुम हुए मोबाइल तलाशने के लिए निर्देशित किया गया। इसी क्रम में साइबर सेल ने उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गुजरात, पंजाब, राजस्थान अन्य राज्यों में मोबाइल रिकवर करने के लिए दबिश दी। कड़ी मशक्कत के बाद साइबर सेल ने 165 मोबाइल रिकवर करें हैं। एसएसपी ने इस बड़ी सफलता पर साइबर सेल को शाबाशी देते हुए पीठ थपथपाई है।

karki
inder