उत्तराखंड क्राइम रामनगर

रामनगर पुलिस ने गैगंस्टर अधिनियम के अभियुक्तों को अपने साथियों के साथ अवैध तमन्चों के साथ किया गिरफ्तार।

Spread the love

रामनगर पुलिस ने गैगंस्टर अधिनियम के अभियुक्तों को अपने साथियों के साथ अवैध तमन्चों के साथ किया गिरफ्तार।

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त चन्दन सागर पुत्र छत्रपाल निवासी शिवलालपुर रियूनिया रामनगर जिला नैनीताल, अभियुक्त अंकित उर्फ छोटू पुत्र सुभाष सिंह निवासी लूटाबड़ रामनगर आदि द्वारा गैंग बनाकर लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। जिससे आम जनता में दहशत व आतंक का माहौल बन गया था। अतः उक्त अभियुक्तों की गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु श्रीमान जिलाधिकारी महोदय जनपद नैनीताल से उक्त के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम में कार्यवाही करने की प्रार्थना की गयी थी।

 

 

 

श्रीमान जिलाधिकारी महोदय के आदेश पर श्री अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर द्वारा दिनांक 28.03.24 को उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध FIR NO 116/24 U/S 2/3 गैंगस्टर अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तगणों की तलाश हेतु श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल के दिशानिर्देशन, श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय रामनगर के पर्वेक्षण में व श्रीमान् प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में अभियुक्तगणों की तलाश प्रारम्भ कर दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

 

 

दिनांक 05.04.24 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट में फरार अभियुक्त गण 1. चन्दन सागर उर्फ सागर S/O स्व छत्रपाल सिंह नि0- रियूनिया थाना रामनगर जिला-नैनीताल उम्र- 21 वर्ष व 2. अंकित सिंह उर्फ छोटू S/O सुभाष सिंह उम्र- 19 वर्ष नि0- लूटाबढ थाना रामनगर नैनीताल को अपने साथी 3. आदित्य सिंह उर्फ मिन्टा S/O राकेश सेनी उम्र- 19 वर्ष नि0- ललितपुर हल्दुआ थाना रामनगर नैनीताल 4- भानु प्रताप बिष्ट उर्फ लक्की S/O जसपाल सिंह बिष्ट नि0- पम्पापुरी थाना रामनगर जिला नैनीताल उम्र- 21 वर्ष, के साथ सावल्दे में ढेला पुल के नीचे से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से एक से 01-01 अवैध देशी तमन्चा मय 01-01 जिन्दा कारतूस के बरामद हुए ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पहली बार एशियन फुटवेयर्स का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे 600 से अधिक पार्टनर्स, 2,500 नए डिज़ाइन और 500 नए प्रोडक्ट लॉन्च

 

 

 

अवैध तंमचे बरामद होने पर अभियुक्त आदित्य सिंह उपरोक्त के विरुद्ध FIR NO 126/24 U/S 3/25 शस्त्र अधि0 अभियुक्त चन्दन सागर के विरुद्ध FIR NO 127/24 U/S 3/25 शस्त्र अधि0, अभि0 भानुप्रताप उर्फ लक्की के विरुद्ध FIR NO 128/24 U/S 3/25 शस्त्र अधि0 अभियुक्त अंकित उर्फ छोटू उपरोक्त के विरुद्ध FIR NO 129/24 U/S 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत किये गये। इसके अतरिक्ति अभियुक्त चन्दन सागर उपरोक्त तथा अंकित उर्फ छोटू उपरोक्त को FIR NO 116/24 U/S 2/3 गैंगस्टर अधि0 में नामजद अभियुक्त होने के कारण दोनों को धारा 2/3 गैंगस्टर अधि0 में भी हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
पुलिस टीम-
1. व0उ0नि0  मनोज नयाल
2. उ0नि0  तारा सिंह राणा
3. उ0नि0  जोगा सिंह
4. कानि0 भूपेन्द्र सिंह
5. का0 संजय कुमार
6. कानि0 जसवीर सिंह
7. कानि0 महबूब आलम

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना