एक ही कमरे में दो फांसी! सात घंटे में दो मौतें, पुलिस कर रही जांच

एक ही कमरे में दो फांसी! सात घंटे में दो मौतें, पुलिस कर रही जांच

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के आलोक नगर मोहल्ले में देवर और भाभी ने एक ही कमरे में, एक ही पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार को सात घंटे के अंतराल में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

सुबह भाभी ने दी जान, शाम को देवर ने किया आत्मदाह

घटना सुबह लगभग 10 बजे उस समय सामने आई जब मोहल्ला निवासी विवेक की पत्नी सोनी (30 वर्ष) का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इसी बीच, शाम लगभग साढ़े 5 बजे, सोनी का देवर अंकित (25 वर्ष) भी उसी पंखे से लटकता पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

एक ही फंदा, एक ही कमरा, दो मौतें

पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, अंकित ने भाभी की मौत के बाद मोर्चरी में पंचनामा भरवाया, फिर घर लौटकर शराब पी और उसी कमरे में जाकर फांसी लगा ली। यह वही कमरा था जहां कुछ घंटे पहले उसकी भाभी ने आत्महत्या की थी।

यह भी पढ़ें 👉  *समाज में न्यूसेन्स पैदा करने वालों पर कसा शिकंजा—SSP मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती* *आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार*

मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह या कोई और राज?

अंकित के बारे में बताया गया कि दो साल पहले कैंसर से उसकी पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान था। कई बार गुस्से में मारपीट भी कर बैठता था। वहीं सोनी भी आठ महीने तक अपने मायके सितारगंज (उत्तराखंड) में रह रही थी क्योंकि उसका पति विवेक उसे शराब पीकर प्रताड़ित करता था। दो महीने पहले ही वह उसे मना कर वापस लाया था।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस जांच जारी

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि,

यह भी पढ़ें 👉  *समाज में न्यूसेन्स पैदा करने वालों पर कसा शिकंजा—SSP मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती* *आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार*

> “देवर और भाभी ने एक ही कमरे में आत्महत्या की है। अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और परिजनों ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।”

 

दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

सोनी के दो छोटे बच्चे — पांच साल की बेटी तान्या और तीन साल का बेटा कैरव — अब माँ और चाचा, दोनों को खो चुके हैं। पूरे मोहल्ले में इस दिल दहला देने वाली घटना को लेकर गहरी चुप्पी और मातम पसरा हुआ है।

karki
inder