ओवरब्रिज से बाइक गिरने से दो युवकों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

ओवरब्रिज से बाइक गिरने से दो युवकों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

 

 

सरसावा में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवक ओवरब्रिज से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सरसावा सहकारी चीनी मिल के समीप बुधवार रात साढ़े नौ बजे हुई।

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरसावा के मोहल्ला हरिजनान निवासी विकास (25) अपने साथी राजन (32) को बाइक से कहीं छोड़ने जा रहा था। जैसे ही दोनों बाइक से रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे, बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक ओवरब्रिज से लगभग 30 फीट नीचे खेत में गिर गए।

यह भी पढ़ें 👉  कोलकाता में पुलिस का सख्त कदम, बऊबाजार के कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू

घटना के समय पास से गुजर रहे एक किशोर ने दोनों को लहूलुहान हालत में खेत में पड़ा देखा और तुरंत पीआरवी चालक को सूचना दी। पीआरवी चालक ने घटना की जानकारी सरसावा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को उठाकर पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

 

 

 

 

दुर्भाग्यवश, मेडिकल कॉलेज में दोनों युवकों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने उनके पास से मिले मोबाइल फोन की मदद से दोनों की पहचान कर उनके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। हादसे के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। विकास का भाई प्रिंस ने बताया कि विकास उनका भाई था।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, 02 वारंटी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

karki
inder