नशीली दवाइयों के साथ दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र से है जहाँ जसपुर पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं दोनों अभियुक्तों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पूरे मामले का खुलासा सीओ काशीपुर वन्दना वर्मा ने अपने कार्यालय में किया।  सीओ काशीपुर वंदना वर्मा ने अपने कार्यालय में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नशे के खिलाफ ऊधम सिंह नगर जिले पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार जनपद भर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  *समाज में न्यूसेन्स पैदा करने वालों पर कसा शिकंजा—SSP मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती* *आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

 

और लगातार नशे और नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उसी क्रम में जसपुर पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों युवकों ने अपने नाम जीशान और फैजान निवासी भट्टा कॉलोनी जसपुर बताया। पुलिस ने अभियुक्त जीशान के पास से 360 और फैजान के पास से 240 नशीली टेबलेट बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

 

 

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस को दोनों व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि वह दोनों नशीली टेबलेट उत्तरांचल मेडिकल स्टोर के मालिक ताहिर से खरीद कर लाए थे और ताहिर से खरीदने के बाद नशीली टेबलेट को अलग-अलग मोहल्लों में ले जाकर अधिक दामों में बेचते हैं।

karki
inder